Posts

Image
दहेज एवं बाल विवाह:  एक सामाजिक अभिशाप ! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर मैंने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, पटना के नवनिर्मित बापू सभागार का लोकार्पण किया और दहेज एवं बाल विवाह के खिलाफ महाभियान की शुरुआत की। बापू सभागार परिसर में विभिन्न जिलों के स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इसकी सफलता के लिए सभागार में पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को शपथ दिलायी गयी तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ लघु फिल्म का मैं साक्षी रहा।        राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रति हम संकल्पित हैं। चम्पारण सत्याग्रह का शताब्दी समारोह जोर-शोर से मनाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांधी जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। हमने 01 अप्रैल 2016 से क्रमबद्ध ढंग से शराबबंदी लागू किया और उसके चार दिन बाद 05 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू किया। ये बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। लोगों का विशाल जन सम